डॉक्टर की गैरमौजूदगी में चल रहे पांच अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
नोएडा| जिले में मानकों को नजरअंदाज कर चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना और औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार संदिग्ध अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक निजी सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि अक्तूबर में सेक्टर 37 स्थित भारत स्कैनिंग सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण की गुप्त सूचना मिली थी। विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद सेंटर को सील किया। एफआईआर भी हुई। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अन्य सेंटरों की जांच जारी रही। पिछले एक महीने में पांच ऐसे सेंटर मिले जहां पर मानकों का उल्लंघन हो रहा था। डॉक्टर की गैरमौजूदगी में अल्ट्रासाउंड सेंटर खुले थे। जरूरी दस्तावेज और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। प्रसव पूर्ण प्रसव निदान लिंग चयन प्रतिरोध अधिनियम 1994 के तहत कार्रवाई की गई है।
इन पर हुई कार्रवाई
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि छिजारसी स्थित लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर और हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर, बिसरख स्थित नवजीवन डायग्नोस्टिक सेंटर, कासना स्थित हर्ष अल्ट्रासाउंड सेंटर और दनकौर का कृष्णा हॉस्पिटल की जांच की गई। चार सेंटर सील किए गए। कृष्णा हॉस्पिटल की अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई। दस्तावेज सही मिलने पर हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर व बिसरख स्थित नवजीवन डायग्नोस्टिक सेंटर खुल गया। मिलती है प्रोत्साहन राशि : डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है। मामला सही पाया जाने पर पर 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसमें 60 हजार रुपये मुखबिर को मिलते हैं जो सूचना देता है।

ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस खाली
BREAKING : डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद लिया गया एक्शन
Ambani at AI Impact Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे