Greater Noida में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग
ग्रेटर नोएडा| के थाना बिसरख क्षेत्र में बिसरख गांव में एक सगाई समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने एक वेटर घायल हो गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना बुधवार रात एक बजे की है जब एक यथार्थ अस्पताल से सूचना मिली कि देव विहार कॉलोनी लाल कुआं गाजियाबाद निवासी 18 वर्षीय पुष्पेन्द्र को गोली लगने से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव बिसरख निवासी अंकित भाटी के घर पर टेंट लाकर सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह के दौरान एक युवक द्वारा द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। इसी दौरान वहां वेटर का काम कर रहे पुष्पेन्द्र को गोली लग गई। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के अनुसार पुष्पेन्द्र की हालत अब सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। उसके पेट में गोली लगी है। प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम का कहना कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जटाशंकर मेले में बच्चों के लिए निःशुल्क झूले, श्रद्धालुओं को बांटी गई जलेबी
मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, खलटाका चौकी पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, खलटाका चौकी पुलिस ने 13 बाइक की जब्त